बांग्ला भाषा की पढ़ाई के लिए अभियान चलाने पर जोर
बलियापुर: आमझर गांव में मंगलवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक बैजनाथ वाद्दकर की अध्यक्षता में हुई। समिति के संस्थापक बेंगु ठाकुर ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में बांग्ला भाषी लोगों का भी अहम योगदान रहा है। दुर्भाग्य की बात है कि सरकारी स्कूलों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई नहीं हो रही है। जिसके कारण बांग्ला भाषा के लोग अपनी मातृभाषा की पढ़ाई करने से वंचित हो रहे हैं, जो चिंतनीय है। उन्होंने बांग्ला भाषा की पढ़ाई के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मौके पर भागीरथ प्रमाणिक, सहदेव प्रमाणिक, कैलाश मंडल, बलराम प्रमाणिक, शांति देवी, मधु प्रमाणिक, दिनेश कालिंदी, श्रीचरण मल्लिक, रंजू देवी, गगन प्रमाणिक, वंदना देवी, अक्षय दास, झरना देवी, गीता देवी, वीरेंद्र मंडल आदि थे।