दिवंगत रोबनी को दी श्रद्धांजलि

दिवंगत रोबनी को दी श्रद्धांजलि

बलियापुर: डीसीएम आईटीआई प्रधानखंटा के अध्यक्ष डोमन चंद्र महतो की माता स्व रोबनी  महताईन की छठी पुण्यतिथि पर मंगलवार को संस्थान परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर में स्थापित स्वर्गीय महताईन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । मौके पर संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि अपनी दिवंगत माता से प्रेरणा लेकर उन्होंने इस ग्रामीण इलाके में तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए इस संस्थान की स्थापना की। यहां प्रतिवर्ष सैकड़ो छात्र छात्राएं प्रशिक्षण लेकर देश के विभिन्न स्थानों में अपनी सेवा दे रहे हैं। समारोह में मीना देवी, प्राचार्य सुकुमार महतो, ललन महतो, दुर्गा प्रसाद महतो, पुष्य देवी, लुखिया देवी, पिंटू मंडल, उदय महतो, एसएन किस्कू, विश्वनाथ मंडल, विश्वनाथ महतो, जमुना महतो, सरजू महतो, कमलेश्वर महतो, रूपलाल महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top