पूर्वी टुंडी के कांसजोड़ स्थित गुमटी से हजारों की चोरी

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के मैरानवाटांड़ पंचायत अंतर्गत कांसजोड़ में बीती रात अज्ञात चोरों ने साधु राय की गुमटी को निशाना बनाते हुए करीब 20 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह होने पर हुई। स्थानीय लोगों ने सुबह होने पर देखा कि गुमटी में लगे ताले समेत कुंडी को चोरों द्वारा काट लिया गया है और अंदर रखे सामान बिखरा हुआ है। भुक्तभोगी साधु राय ने बताया कि गुमटी पर तेल-साबून, आटा, आलू, प्याज, नमक, चीनी आदि थोड़ी बहुत मात्रा में रखकर बेचा करता था और परिवार का भरण पोषण करता था। रात को गुमटी में ताला लगाकर लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित अपने घर में जाकर सोता था लेकिन आज मेरे जैसे कम पूंजी वाले दुकानदार की चोरों ने कमर ही तोड़ दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बेजड़ा पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद जामताड़ा आने-जाने के लिए कांसजोड़ मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से वाहनों और लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में गुमटी में चोरी की घटना से क्षेत्र के दुकानदारों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। भुक्तभोगी साधु राय ने चोरी की लिखित सूचना पूर्वी टुंडी थाना में दर्ज कराई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top