झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखियां

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : रक्षाबंधन के पूर्व अवसर पर मंगलवार को लटानी स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पूर्वी टुंडी की छात्राओं ने पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार, झामुमो नेता अजीत मिश्रा समेत अन्य पुलिस जवानों की कलाइयों में राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के माथे पर तिलक लगाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक सौहार्द का भाव देखने को मिला। इस मौके पर झाबाआवि की वार्डन लुईस हेम्ब्रम, शिक्षिका रचना कुमारी, पुनम सिन्हा, साक्षी कुमारी आदि मौजूद रहीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top