मार्शल आर्ट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

मार्शल आर्ट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

बलियापुर: प्रधानखंटा स्थित लायंस एसएसबीबी स्कूल ऑफ़ लर्निंग में मंगलवार को लायंस क्लब आफ गोविंदपुर की अध्यक्ष ईशा शमीम ने मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। उन्होंने आज के दौर में खासकर महिला एवं युवतियों को आत्मरक्षार्थ मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जरूरी बताया। इस अवसर पर प्राचार्य एसके राय, लायंस क्लब गोविंदपुर के राकेश कुमार, अनुराग, प्रदीप, डीके सिंह, विक्रम कुमार, सौरभ सिंह, विकास मंडल, कालीचरण महतो, मंजू कुमारी, संगीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सलमा खातून आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top