बराकर नदी में बिना सुरक्षा नाव से नदी पार कर रहे लोग, हादसे का खतरा

बराकर नदी में बिना सुरक्षा नाव से नदी पार कर रहे लोग, हादसे का खतरा

डीजे न्यूज,पूर्वी टुंडी, धनबाद : बराकर नदी के बेजड़ा घाट और जुरगुडीह घाट पर इन दिनों लोग बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के खुले नाव के सहारे नदी पार कर रहे हैं। बेजड़ा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन बंद कर दिया गया है, जिसके कारण कई लोग दूरी कम करने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं।जिन नावों से बालू उत्खनन का काम किया जा रहा था उन नावों से फिलहाल लोगों की सवारी करते हुए नदी के आर-पार करवाया जा रहा है। नाव से नदी पार करने के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं दिख रहे हैं। ना कोई लाइफ जैकेट ना स्थानीय गोताखोर की मौजूदगी उसके उपर नदी पार करने की जद्दोजहद जानलेवा साबित हो सकता है। कभी कभी आधा दर्जन बाइक के साथ साथ दर्जनों लोग भी सवार हो जा रहा है।

बराकर नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण ऐसी स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोनों घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top