पीरटांड़ में मतदाता सूची के दावे-आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया जारी
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पीरटांड़ प्रखंड में मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। इसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जारी निर्देश के अनुसार, 05 अगस्त से 15 अक्टूबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के साथ-साथ नोटिस निष्पादन का कार्य किया जाना है। इसी क्रम में संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है।
प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि संलग्न सूची के अनुसार अपने-अपने बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों के निराकरण और दावे-आपत्तियों के निष्पादन में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। इस दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।