स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर में टुंडी पुलिस ने बच्चों को सिखाई साइबर सुरक्षा की पाठशाला 

स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर में टुंडी पुलिस ने बच्चों को सिखाई साइबर सुरक्षा की पाठशाला

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से नागरिकों को सतर्क और सुरक्षित रखने के उद्वेश्य से पुलिस लगातार विशेष पहल कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को टुंडी थाना क्षेत्र के स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर रतनपुर, टुंडी में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उमाशंकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और विद्यालय कर्मियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने की उपायों की जानकारी देना था। जागरूकता अभियान से उपस्थित छात्रों और कर्मियों को बताया गया कि आज साइबर ठग सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी और अपराध कर रहे हैं। साइबर बुलिंग, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, डिजिटल अरेस्ट, सेक्स जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में प्रचलित शेयर मार्केट, फॉर ट्रेडिंग एप्स और नकली कानूनी एजेंसी के नाम से ठगी जैसे तारीको से भी लोगों को लूटा जा रहा है।

कार्यक्रम में छात्रों को सावधान रहने तथा वे किसी भी प्रकार के लालच या अजनबियों से सोशल मीडिया पर संपर्क करने से बचने की अपील की गई। साथ ही थाना प्रभारी उमाशंकर ने बच्चे को अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट को सुरक्षित तरीके से उपयोग करने और किसी भी प्रकार की फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा।

उन्होंने अनजान लिंक या एप डाउनलोड नहीं करने, ओटीपी साझा नहीं करने और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती व वीडियो कॉल से बचने की सलाह दी। इस मौके पर करीब तीन सौ छात्र मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top