उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक बहाल करने की मांग

उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक बहाल करने की मांग

बलियापुर: राजकीय बुनियादी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। इस बाबत
प्रबंध समिति के अध्यक्ष सपन कुमार महतो ने सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में आवेदन देकर विद्यालय में शिक्षक का पद सृजित करने की मांग की है। साथ ही अविलंब शिक्षक बहाल करने का आग्रह किया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि उक्त विद्यालय को 2016 में उच्च विद्यालय तथा 2022 में प्लस टू उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया। इसके बावजूद विभाग की ओर से अभी तक शिक्षक एवं अन्य पद  सृजित नहीं किया गया है। जिससे विद्यालय में शिक्षक की बहाली भी नहीं हो रही है और इससे पठन-पाठन कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक मात्र पांच शिक्षक पदस्थापित है वही कक्षा 9वी से दसवीं तक के लिए पांच प्रतिनियोजित शिक्षक कार्यरत है, जबकि 11वीं एवं 12वीं के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उक्त विद्यालय में अध्यनरत बच्चों की कुल संख्या 985 है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष के साथ संतोष बाउरी, मानिक कुंभकार, शिवनाथ रवानी एवं नाटू बाउरी भी सचिवालय गए थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top