मीडिया कर्मियों के सम्मान से बढ़ा प्रेरणा शाखा का गौरव, रजत जयंती वर्ष पर हुआ सम्मान समारोह
डीजे न्यूज, गिरिडीह : मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की ओर से रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाखा की ओर से कहा गया कि मीडिया समाज और आम लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाने तथा सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मान समारोह इसी सहयोग और योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रयास रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, आईपीपी सोनू चौधरी, सचिव बरखा बालेशिया एवं सदस्य रोशनी बाकला का विशेष योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग से समारोह गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया का सहयोग संस्था की सेवा यात्रा को मजबूती प्रदान करता है।