भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन, शोक की लहर

भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन, शोक की लहर

बलियापुर:  दूधिया गांव के भाकपा माले कार्यकर्ता 65 वर्षीय मिहिर बाउरी का शनिवार को निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना पाकर बलियापुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गणेश महतो, मुखिया उत्तम चौबे, षष्टी सिंह, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, प्रदीप उपाध्याय, अधर सहीस, रथु रजवार, अमृत रजवार आदि उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। दिवंगत मिहिर रजवार दूधिया गांव के सक्रिय भाकपा माले कार्यकर्ता प्रेम रजवार के बड़े भाई थे।‌

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top