MMDR बिल झारखंड के हितों पर कुठाराघात, वापस नहीं हुआ तो होगा जोरदार आंदोलन : डॉ. सरफराज अहमद

MMDR बिल झारखंड के हितों पर कुठाराघात, वापस नहीं हुआ तो होगा जोरदार आंदोलन : डॉ. सरफराज अहमद

डीजे न्यूज, गिरिडीह : MMDR बिल को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विधेयक के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों पर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह बिल झारखंड और झारखंडियों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से विधेयक को तत्काल वापस लेने की मांग की।

डॉ. सरफराज अहमद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने आनन-फानन में MMDR बिल को पास कराया है। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक पर व्यापक चर्चा और संबंधित राज्यों के हितों को ध्यान में रखना जरूरी था। लेकिन केंद्र सरकार ने जल्दबाजी में इसे आगे बढ़ाया, जिसका झारखंड में व्यापक विरोध होगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के लोगों का अपनी प्राकृतिक संपदाओं पर अधिकार एवं हित सुनिश्चित होना चाहिए। ऐसे में राज्य के हितों को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रावधान को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि झारखंडी अपने हक और अधिकार के लिए उलगुलान करने को तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि MMDR बिल के खिलाफ व्यापक और जोरदार आंदोलन किया जाएगा तथा हर स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार को झारखंड की जनता की भावनाओं और राज्य के हितों को समझते हुए MMDR बिल को वापस लेना होगा। उन्होंने कहा कि विधेयक वापस नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top