परिसीमन से संसद और विधानसभा में मजबूत होगी जनता की आवाज : राजकुमार राज

परिसीमन से संसद और विधानसभा में मजबूत होगी जनता की आवाज : राजकुमार राज

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने किया पहल का स्वागत, महिला राजनीतिक भागीदारी बढ़ने की जताई उम्मीद

डीजे न्यूज, गिरिडीह : देश में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने की दिशा में परिसीमन की पहल का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने स्वागत किया है। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उठाए जा रहे इस कदम को लोकतंत्र को अधिक मजबूत और समावेशी बनाने वाला बताया।

राजकुमार राज ने कहा कि परिसीमन के माध्यम से झारखंड समेत देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व का विस्तार होगा। इससे आम जनता की समस्याओं और आकांक्षाओं को संसद एवं विधानसभा जैसे लोकतांत्रिक सदनों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि समाज के हर वर्ग की आवाज को उचित प्रतिनिधित्व मिले।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ने से लोकतांत्रिक व्यवस्था अधिक व्यापक होगी और जनता की भागीदारी भी मजबूत होगी। यह पहल महिला सशक्तीकरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इससे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि परिसीमन की पहल देश के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक समावेशी और जनभागीदारी आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी इस पहल का हृदय से स्वागत करती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top