मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने जा रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बरसाई लाठियां, भारी आक्रोश

मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने जा रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बरसाई लाठियां, भारी आक्रोश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के झंडा मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने लाठियां चला दीं. इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों को खदेड़ कर मैदान से भगा दिया. घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है. जानकारी के अनुसार छात्र झंडा मैदान से जुलूस निकालकर टावर चौक पहुंचने की तैयारी कर रहे थे और वहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान झामुमो के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और छात्रों के साथ झड़प हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही एएसपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़कर माहौल शांत कराया. पुतला दहन नहीं हो पाने से छात्रों में भारी नाराजगी है. छात्रों ने झामुमो कार्यकर्ताओं की इस हरकत की कड़ी निंदा की है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top