साइबर अपराध से बचाव को छात्रों को किया जागरूक

साइबर अपराध से बचाव को छात्रों को किया जागरूक

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज हाई स्कूल में शुक्रवार को थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय तथा डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने की जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए पुलिस को सूचना देने और तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना था। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार सहित शिक्षक एवं अन्य विद्यालय कर्मी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top