कांग्रेसियों ने कतरास में फूंका सांसद ढुलू का पुतला
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कतरास थाना चौक पर सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में पार्टी के बाघमारा प्रभारी अवध नारायण प्रसाद, अशोक लाल, कतरास प्रभारी मोहम्मद शविर आलम, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, युवा प्रदेश सचिव आकाश महतो, विनोद शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष विशाल महतो, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार पासवान, जियाउल हक, जनक लाल, अनवर हुसैन, राजाराम यादव,अमित महतो ,रोहित वाही,शहमद अंसारी, रोविन पाल, एकवाल हूसैन, छोटु चौहान, अमित महतो, बबलु पासवान, निज़ाम किश्ती, रवि पासवान, सामन सुमन, रंजन यादव, कुन्दन भुईयां, शिवेश सिन्हा आदि थे।