न्यायालय के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध इश्तिहार चस्पा

न्यायालय के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध इश्तिहार चस्पा

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना मे दर्ज प्राथमिकी के आरोपी वासेपुर के कमर मखदुमी रोड निवासी प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के आवास पर गुरुवार को पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया। सिविल जज (सिनियर डिविजन-V)-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, व्यवहार न्यायालय धनबाद के न्यायालय से निर्गत इश्तिहार को बैंक मोड़ पुलिस के सहयोग से राजगंज पुलिस ने तामिला कराया।
इश्तिहार के माध्यम से आरोपी को 21 सितंबर 2026 तक न्यायालय में उपस्थित होकर हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।
राजगंज थानेदार पु0अ0नि0 संजीव कुमार झा सहित अन्य पुलिस कर्मी थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top