डुमरी प्रेस क्लब के शिविर में बर्नवाल महिला समिति ने कांवरियों को कराया भोजन-फल वितरण

डुमरी प्रेस क्लब के शिविर में बर्नवाल महिला समिति ने कांवरियों को कराया भोजन-फल वितरण

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सावन माह में गिरिडीह से देवघर बाबा धाम जा रहे बोल बम कांवरियों की सेवा के लिए डुमरी प्रेस क्लब द्वारा लगाया गया सेवा शिविर लगातार जारी है. बीती रात इस शिविर में बर्नवाल महिला समिति डुमरी की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. समिति की महिलाओं ने शिविर पहुंचे सैकड़ों कांवरियों के लिए भोजन, फल, पानी, बिस्किट और शरबत का वितरण किया. सेवा कार्य में शामिल महिलाओं ने कांवरियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया और “बोल बम” के जयकारे के साथ उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं. मौके पर बर्नवाल महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है. डुमरी प्रेस क्लब द्वारा हर साल लगाए जाने वाले इस शिविर की वे सराहना करती हैं. शिविर में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सेवा कार्य में जुटे रहे.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top