बीसीसीएल में निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ अधिकारी और कर्मियों ने सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने की ली शपथ

बीसीसीएल में निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ

अधिकारी और कर्मियों ने सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने की ली शपथ

डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के तीन महीने के निवारक सतर्कता अभियान का आधिकारिक उद्घाटन कोयला भवन, बीसीसीएल मुख्यालय में मंगलवार को किया गया। अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर निवारक सतर्कता अभियान कैलेंडर का शुभारंभ किया गया। साथ ही बीसीसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान का गीत “सच्चे सिपाही” भी गाया गया, जो सत्यनिष्ठा और सतर्कता का संदेश देता है। बीसीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली और अपने कार्य में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया। तीन महीने के इस अभियान का उद्देश्य सतर्कता जागरूकता को मजबूत करना, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता को बढ़ावा देना और बीसीसीएल में नैतिक आचरण को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप्ति पटेल, महाप्रबंधक (सतर्कता) एन.के. ठाकुर के अलावा क्षेत्रीय महाप्रबंधक, मुख्यालय के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top