बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

छात्रों को दी गई एसआइआर की‌ जानकारी

डीजे न्यूज, बलियापुर:
बीबीएम कॉलेज बलियापुर में सोमवार को एसआईआर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्वाचन शाखा धनबाद के एचडीएम विश्वजीत तिवारी एवं रियाज अंसारी ने एसआईआर के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। 1 अक्टूबर 2026 तक जिनके 18 साल पूरे होने वाले हैं वैसे छात्रों को भी वोटर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया। मौके पर प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो, प्रोफेसर विद्याधर प्रसाद, डॉक्टर बीपी महतो, डॉक्टर निर्मल कुमार महतो, डॉ नारायण चंद्र महतो, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ वीरेंद्र कुमार राय, विजय कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, गुरु पद, विकास बाउरी, डब्लू महतो आदि थे।
———————————————-

नहाय खाय के साथ मां मनसा पूजा शुरू

बलियापुर: बलियापुर क्षेत्र में मनसा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर साल सावन महीने (बांग्ला) के संक्रांति के मौके पर क्षेत्र में मनसा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व के संजोत के मौके पर लोगों ने नहाय खाय के साथ देवी मनसा की पूजा की। विभिन्न गांवों के मनसा मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर देवी विषहरि की प्रतिमा स्थापित की गई है। मनसा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बलियापुर हाट में मनसा पूजा के मद्देनजर बकरे की काफी बिक्री रही।
——————————————
बांग्ला सावन के अंतिम सोमवारी पर जुटी भीड़

बलियापुर: सावन महीने (बांग्ला) के अंतिम सोमवारी के मौके पर इलाके के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।  सरिशाकुंडी स्थित दामोदर नदी घाट से जल लेकर विभिन्न टोलियों में श्रद्धालु हर हर महादेव के नारे के साथ अपने अपने गांवों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की।
—————————————–

किसानों को दी गई फसल बीमा योजना की जानकारी
बलियापुर: प्रखंड कार्यालय सभागार में  सोमवार को विरसा किसान फसल बीमा योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर किसानों को सरकार की ओर से फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई।  बताया कि एक रुपए में एक प्लॉट का बीमा सरकार कराएगी। वही फसल के क्षति होने पर मुआवजा के बारे में भी जानकारी दी गई । मौके पर बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, प्रभारी बीएओ अजय पासवान, बीटीएम देवेंद्र कुमार, उप प्रमुख आशा देवी, बीपीआरओ मोहम्मद आलम, विभिन्न पैक्सों के पैक्स प्रबंधक, किसान मित्र आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top