महिलाओं और बच्चों की भागीदारी से तय होंगी पंचायतों की विकास योजनाएं

महिलाओं और बच्चों की भागीदारी से तय होंगी पंचायतों की विकास योजनाएं

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी,धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड की लटानी, चुरुरिया, मैरानवाटांड़, पांडरा-बेजड़ा एवं रघुनाथपुर पंचायत सचिवालय में सोमवार को सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत महिला सभा एवं बाल सभा का आयोजन किया गया।

सभा के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की समस्याओं, जरूरतों और पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त कर आगामी विकास योजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

पंचायत स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, पोषण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जरूरतों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। सभा के माध्यम से ग्रामीणों की वास्तविक आवश्यकताओं को विकास योजनाओं में शामिल करने पर विशेष बल दिया गया।

मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. ऐनुल हक ने बताया कि मंगलवार को रुपन, रामपुर, मोहलीडीह एवं उकमा पंचायत सचिवालय में भी सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top