लायंस परिवार के सम्मान ने बढ़ाया सुनील खंडेलवाल का उत्साह, बोले- जनसेवा के लिए और मजबूती से करेंगे काम

लायंस परिवार के सम्मान ने बढ़ाया सुनील खंडेलवाल का उत्साह, बोले- जनसेवा के लिए और मजबूती से करेंगे काम

डीजे न्यूज,गिरिडीह : लायंस परिवार की ओर से सम्मानित किए जाने पर सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने सम्मान के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास और यादगार पल है।

उन्होंने कहा कि लायंस परिवार द्वारा मिला स्नेह और सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने इसे अपने लिए सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि जनहित के कार्यों के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण को और मजबूत करने वाला अवसर बताया।

सुनील खंडेलवाल ने लायंस परिवार के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास, स्नेह और सहयोग हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि लायंस परिवार का सहयोग और मार्गदर्शन उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। सम्मान के लिए उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति हृदय से धन्यवाद, आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top