गिरिडीह में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आन-बान से फहराया तिरंगा, झंडा मैदान में मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया झंडोत्तोलन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस* पूरे हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति के साथ मनाया गया. मुख्य समारोह का आयोजन शहर के ऐतिहासिक झंडा मैदान में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार ने सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया. तिरंगा फहराने के बाद मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों से सलामी ली. परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और विभिन्न स्कूलों के छात्र – छात्राएं के साथ जवानों ने शानदार मार्च पास्ट कर अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया. इस अवसर पर *डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत जिला प्रशासन के सभी वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे. झंडोत्तोलन के उपरांत मंत्री सुदिव्य कुमार, डीसी और एसपी ने देश की एकता-अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया. पूरे मैदान में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज रहा था. समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.