जहां मतदाता, वहीं संवाद : गांवों में पंचायत भवन और शहरों में मतदान केंद्रों पर होगी विशेष सभा

जहां मतदाता, वहीं संवाद : गांवों में पंचायत भवन और शहरों में मतदान केंद्रों पर होगी विशेष सभा

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर 15 अगस्त को ग्राम सभा व सभा का आयोजन

 मतदाता सूची में अपना नाम जांचें, त्रुटि होने पर सुधार कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें : उपायुक्त रामनिवास यादव 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के तहत 15 अगस्त को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम सभा व सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्रों से संबंधित पंचायत भवनों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्रों में सभी मतदान केंद्रों पर सभा आयोजित की जाएगी। इन सभाओं में संबंधित बीएलओ (BLO)एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

ग्राम सभा व सभा में प्रमुख रूप से होगी इन विषयों पर चर्चा

ड्राफ्ट मतदाता सूची में अंकित सभी मतदाताओं के नामों को उच्च स्वर में पढ़कर सुनाया जाएगा।

ड्राफ्ट मतदाता सूची में किसी कारणवश छूटे हुए पात्र भारतीय नागरिकों की पहचान की जाएगी।

01 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र भारतीय नागरिकों से मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु प्रपत्र-6 में आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन।

मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर प्रपत्र-8 के माध्यम से सुधार हेतु आवेदन करने की जानकारी दी जाएगी।

ड्राफ्ट मतदाता सूची में किसी कारणवश शामिल किए गए अपात्र व्यक्तियों की पहचान की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top