पत्रकार को मातृशोक, शोक की लहर

पत्रकार को मातृशोक, शोक की लहर

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास बाजार निवासी दैनिक हिंन्दूस्तान के पत्रकार अमरनाथ प्रसाद की मां रामप्यारी देवी (70 वर्ष) का निधन बुधवार को कोलकाता में इलाज के दौरान हो गया। वह धर्मपरायण एवं सरल स्वभाव की महिला थीं। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
रामप्यारी देवी अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री, पोता-पोती एवं नाती समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को कोलकाता से कतरास लाया गया। लिलोरी स्थान स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की सूचना पाकर विभिन्न रजनीतिक दल के नेता, स्वयंसेवी संगठन, पार्षद, मीडिया संस्थान से जुड़े लोग कतरास पहुंचे और शोक प्रकट किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top