बगोदर में पता पूछने का झांसा देकर महिला के गले से सोने की चेन छीन भागे बाइक सवार बदमाश

बगोदर में पता पूछने का झांसा देकर महिला के गले से सोने की चेन छीन भागे बाइक सवार बदमाश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के महुरी जीटी रोड में दिनदहाड़े एक महिला से पता पूछने का झांसा देकर बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपटकर भागने में सफल रहे.

जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ पूजा कर घर में प्रवेश कर रही थीं, तभी ब्लू रंग की बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और बगोदर जाने का रास्ता पूछा. जैसे ही महिला रास्ता बताने लगीं, अचानक एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपटी और दोनों बाइक से फरार हो गए.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top