भाटिंडा फाॅल में डूबने से चाचा-भतीजा की मौत जोगता थाना क्षेत्र के मोदीडीह बस्ती के रहने वाले थे दोनों मृतक चाचा के साथ अपना जन्मदिन मनाने गया था भतीजा

भाटिंडा फाॅल में डूबने से चाचा-भतीजा की मौत

जोगता थाना क्षेत्र के मोदीडीह बस्ती के रहने वाले थे दोनों मृतक

चाचा के साथ अपना जन्मदिन मनाने गया था भतीजा

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): जोगता थाना क्षेत्र के मोदीडीह बस्ती निवासी चाचा-भतीजा के साथ मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जन्मदिन मनाने गया भतीजा अपने चाचा के साथ पानी की गहराई में समा गया। यह दुखद घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के भाटिंडा फाॅल में हुई है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।

यह है मामला

मोदीडीह बस्ती निवासी 16 वर्षीय आयुष कुमार अपना जन्मदिन मनाने भाटिंडा फाल घूमने गया था। उसके साथ चाचा परजीत पांडेय (27 वर्ष) भी थे। लोगों के अनुसार आयुष के साथ उसके दोस्त भी गए थे।  वहां नाश्ता करने के बाद दोनों भाटिंडा फॉल की खूबसूरती का नजारा देखने निकला। कयास लगाया जा रहा है कि सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसला और पानी के तेज बहाव में दोनों बहने लगा। आयुष और उसके चाचा को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां जुटे।  भाटिंडा के गोताखोर पानी में दोनों की घंटों तलाश की और बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची। दोनों के शव क़ो कब्जे में लिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
मृत चाचा परजीत पांडेय की पत्नी सहित दो बेटी और एक बेटा है। मृत भतीजा आयुष इंटर का छात्र था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top