एनएसयूआई ने नए छात्रों से की मुलाकात, एफवाईयूजीपी की दी जानकारी
डीजे न्यूज, धनबाद: एनएसयूआई ने मंगलवार को पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के नए छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के एनएसयूआई अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने विद्यार्थियों को चार वर्षीय एफवाईयूजीपी ( 4 ईयर अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।राज रंजन सिंह ने छात्रों को बताया कि एफवाईयूजीपी के तहत सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार पढ़ाई किस प्रकार संचालित होगी। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण होने के मानदंड, एक वर्ष में होने वाले सेमेस्टर, तथा इंटरनल और एक्सटर्नल परीक्षा में उत्तीर्ण होने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।
उन्होंने नए विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली की पूरी जानकारी रखनी चाहिए, ताकि वे बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई की योजना बना सकें। अंत में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पीके रॉय कॉलेज के उपाध्यक्ष आयुष सिंह, नवनीत कुमार, महासचिव गौरव चौधरी, सोहेल, गोलू, अंकुश समेत अन्य छात्र मौजूद थे।