रेलवे ने कांवरियों के लिए चलाया विशेष सेवा व सहायता शिविर

रेलवे ने कांवरियों के लिए चलाया विशेष सेवा व सहायता शिविर

डीजे न्यूज, धनबाद: कांवरियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे ने सोमवार को धनबाद स्टेशन पर विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों एवं स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से कांवरियों को उचित प्लेटफॉर्म, ट्रेनों की जानकारी, टिकट संबंधी मार्गदर्शन, यात्री सुविधाओं की जानकारी तथा आवश्यकतानुसार अन्य सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पांच सौ एमएल की लगभग छह सौ पानी की बोतलों का वितरण भी किया गया। रेलवे विभिन्न स्टेशनों पर सहायता, मार्गदर्शन, नियमित उद्घोषणाओं एवं यात्री सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है, ताकि श्रद्धालु यात्री अपनी यात्रा बिना किसी कठिनाई के पूर्ण कर सकें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top