राज्यपाल से मिलीं भाजपा नेत्री तारा देवी
डोमगढ़ के विस्थापितों के दर्द से कराया अवगत
डीजे न्यूज, बलियापुर: भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व तारा देवी ने सोमवार को रांची में राज्यपाल संतोष गंगवार से भेंट की। उन्होंने सिंदरी के डोमगढ़ के लोगों के विस्थापन की समस्या से राज्यपाल को अवगत कराया। साथ ही लेकर ज्ञापन देकर विस्थापन की समस्या के निदान की मांग की है। तारा देवी ने कहा है कि डोमगढ़ के लोग पांच दशक से अधिक समय से निवास कर रहे हैं। अपना आशियाना बनाकर आजीविका चला रहे हैं, लेकिन एफसीआई प्रबंधन यहां के लोगों को बेदखल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे हजारों परिवारों के समक्ष भारी संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा है कि विकास जरूरी है, लेकिन आशियाना, अधिकार, सम्मान और आजीविका उजाड़ना सही नहीं है। भाजपा नेत्री ने विस्थापितों के विरुद्ध एफसीआई प्रबंधन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया है।