विधानसभा घेराव में शामिल होंगे धनबाद के भाजयुमो कार्यकर्ता
डीजे न्यूज, धनबाद: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि राज्य में जेपीएससी जेएसएससी पेपर लीक,भर्ती में भ्रष्टाचार , अनियमितता हो रही है। छात्र आंदोलन कर रहे हैं। सीबीआई जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है, लेकिन सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। शनिवार को गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि
छात्रों के इस आंदोलन में पूरे राज्य से भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य उनका समर्थन करने के लिए 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेगा। छात्रों का हौसला आफजाई हो और वे इस भ्रष्टाचारी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई बुलंद तरीके से लड़े। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, तमाल राय, नीरज शर्मा, जीत सोनी, अभय चंद्रवंशी समेत अन्य थे।