राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई शुरू

राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद: जिले के 23612 लाभुकों का राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

इस संबंध में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश अनुसार “की परफॉर्मेंस इंडिकेटर” में चिन्हित सरकारी नौकरी, आयकर दाता एवं ग्रॉस टर्नओवर श्रेणी में आने वाले जिले के 23612 लाभुकों का राशन कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों सहित) निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि “की परफॉर्मेंस इंडिकेटर” के तहत जिले में 21996 लाभुक आयकर दाता, 1493 ग्रास टर्नओवर एवं 123 लाभुक सरकारी नौकरी करने वाले चिन्हित किए गए हैं। यह सभी झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2024 के अनुसार “एक्सक्लूजन क्राइटेरिया” के अंतर्गत आते हैं। ऐसे सभी लाभुकों का राशन कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों सहित) निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top