बारिश से मिट्टी का दीवार धराशायी

बारिश से मिट्टी का दीवार धराशायी

बलियापुर: बलियापुर क्षेत्र में दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने अब ग्रामीण इलाके के मिट्टी के कच्चे घरों को नुकसान पहुंचाने लगी है। सरियाभिठा गांव के कालीचरण महतो के मिट्टी के घर का दीवार धराशायी हो गया। पीड़ित का यह एकमात्र कच्चा घर था। घर धंस जाने से परिवार के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आवास निर्माण का लाभ दिलाने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top