इन तीन बेटियों का पिता के बाद अब मां का भी साथ छुटा, अब भाजपा नेता धर्मजीत सिंह बनेंगे सहारा भाजपा नेता ने तिलाटांड़ में पीड़ित परिवार से मिलकर दिया सहयोग का भरोसा

इन तीन बेटियों का पिता के बाद अब मां का भी साथ छुटा, अब भाजपा नेता धर्मजीत सिंह बनेंगे सहारा
भाजपा नेता ने तिलाटांड़ में पीड़ित परिवार से मिलकर दिया सहयोग का भरोसा
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद : भाजपा नेता धर्मजीत सिंह मंगलवार को मुकुन्दा पंचायत के तिलाटांड़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्व. इंद्रजीत मोदक की तीनों पुत्रियों से मुलाकात की।
जानकारी के अनुसार पिता का निधन 3 वर्ष पूर्व ही हो गया था। बच्चों का एक मात्र सहारा उनकी मां गीता देवी भी आज से 5 दिन पूर्व ही बीमारी के कारण असमय चल बसीं।
खबर पाकर पहुंचे धर्मजीत सिंह ने तत्काल आर्थिक सहयोग करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने आगे भी बच्चों के उज्जवल भविष्य व पढ़ाई-लिखाई में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top