लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की जागरूकता और मतदान में सक्रिय भागीदारी पर निर्भर : डॉ. इंद्रजीत कुमार

लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की जागरूकता और मतदान में सक्रिय भागीदारी पर निर्भर : डॉ. इंद्रजीत कुमार

 

सरकारी डिग्री कॉलेज टुंडी के

प्राचार्य ने न्यू वोटर्स कैंपेन में युवाओं से की अपील

डीजे न्यूज,

टुंडी, धनबाद : सरकारी डिग्री कॉलेज टुंडी में झारखंड स्पेशल इंटेंसिव रिविजन–2026 के तहत नए मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से *#न्यू वोटर्स कैंपेन का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार* के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की आयोजिका प्रो. लक्ष्मी कुमारी तथा सह आयोजिका डॉ. रानी सिंह थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मतदाता जागरूकता के उद्देश्य और अभियान की रूपरेखा के साथ किया गया।

प्रो. लक्ष्मी कुमारी*ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और मतदान में सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा अपने मताधिकार का जिम्मेदारी पूर्वक प्रयोग करने का आह्वान किया।

डॉ. रानी सिंह ने कहा कि युवा मतदाता राष्ट्र के भविष्य निर्माता हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित *स्पेशल इंटेंसिव रिविजन–2026 अभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा मतदान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में डॉ. प्रीतम सिंह ने अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक दायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए निष्पक्ष एवं जागरूक मतदाता बनने* का आह्वान किया।

इतिहास विभाग के प्रो. अविनाश कुमार ने अपने व्याख्यान में भारतीय लोकतंत्र के विकास, संविधान में मताधिकार के महत्व तथा युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराना चाहिए।

कार्यक्रम में *जाताखूँटी पंचायत के बूथ संख्या–6 की बीएलओ श्रीमती सोनोदी देवी* तथा *बूथ संख्या–7 की बीएल सीतामुनी मुर्मू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने* संबंधी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि *”प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है और युवाओं को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को *मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया* की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए *लोकतंत्र को सशक्त बनाने और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने* का संकल्प लिया।

महाविद्यालय परिवार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top