मिट्टी की दीवार ढहने से वृद्धा की मौत

मिट्टी की दीवार ढहने से वृद्धा की मौत

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह हरिजन टोला में मिट्टी की दीवार गिरने से कारी देवी (75 वर्ष) की मौत हो गई। घटना बुधवार अहले सुबह की है। वृद्धा का घर मिट्टी एवं छाई का बना हुआ है। रात को वह अपने घर पर सोई हुई थी। रात भर हुई बारिश की वजह से अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर वृद्धा के ऊपर गिर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतका का इकलौता पुत्र चुन्नू दास का रो-रोकर बुरा हाल है।
लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा है।  आसपास के लोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मृतका के आश्रित को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top