जिला कृषि पदाधिकारी ने लिया पदभार

जिला कृषि पदाधिकारी ने लिया पदभार

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद की नई जिला कृषि पदाधिकारी अंजना कुमारी ने बुधवार को कृषि कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इससे पहले नई जिला कृषि पदाधिकारी अंजना कुमारी गिरिडीह में असिस्टेंट सॉयल केमिस्ट के पद पर कार्यरत थी। वहीं निर्वतमान जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा का पाकुड़ जिले में स्थानांतरण किया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top