*टुंडी में हाथियों का आतंक : विद्यालय समेत कई घर क्षतिग्रस्त, अनाज भी किया बर्बाद
*डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : हाथियों के झुंड ने सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि टुंडी प्रखंड के *पश्चिमी टुंडी स्थित नेमोरी* में जमकर उत्पात मचाया।
उपद्रव के दौरान प्राथमिक विद्यालय नेमोरी, उत्तम राय, बीरू राय आदि का घर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं शीतलपुर के गणेश मुर्मू के घर को भी निशाना बनाया गया। हाथियों ने घर क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ घर में रखे *कुछ अनाज भी चट कर गए।
घर में सो रहे गृह स्वामी किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
घटना की जानकारी देते हुए प्रभारी फॉरेस्टर प्रकाश टुडू*ने बताया कि हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए सभी पीड़ित परिवारों का आकलन कर जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी।