पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय में एसएमसी का गठन, शिखा मुंशी बनीं अध्यक्ष

पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय में एसएमसी का गठन, शिखा मुंशी बनीं अध्यक्ष

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): मंगलवार को राजगंज के पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की पूर्व अध्यक्षा प्रियंका देवी ने की। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रामानंद पासवान एवं संकुल साधन सेवी पवन कुमार पांडे उपस्थित रहे।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन करने के साथ नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसके अलावा विद्यालय भवन समिति एवं विद्यालय शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया।
चुनाव के बाद शिखा मुंशी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा मो. अकबर अली को उपाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यालय परिवार एवं समिति के सदस्यों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इको क्लब प्रभारी राकेश कुमार एवं क्लब के बच्चों ने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल का संदेश दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top