पूर्वी टुंडी में जीपीडीपी को लेकर प्रशिक्षण, जनप्रतिनिधियों को मिली प्रभावी योजना निर्माण की जानकारी

पूर्वी टुंडी में जीपीडीपी को लेकर प्रशिक्षण, जनप्रतिनिधियों को मिली प्रभावी योजना निर्माण की जानकारी

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में *ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों तथा संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, पंचायतों की विकास प्राथमिकताओं के निर्धारण, विभिन्न सरकारी योजनाओं के समन्वय तथा जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी योजना निर्माण की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि जीपीडीपी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार कर समग्र एवं सतत विकास को बढ़ावा देना है।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में प्राप्त जानकारी का प्रभावी उपयोग कर *गुणवत्तापूर्ण विकास योजनाएं तैयार करने का आह्वान किया गया।

प्रशिक्षक के रूप में जलछाजन के जिला तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर सिन्हा, उदय शंकर तिवारी मौजूद रहे। जबकि पंचायत प्रतिनिधियों में लटानी पंचायत के मुखिया मो. ऐनुल हक, भीमलाल भंडारी, पंचायत सचिव प्रेम प्रकाश सोरेन आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top