निचितपुर में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा

निचितपुर में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): निचितपुर में आयोजित भागवत कथा को लेकर मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ तुलसी कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए कतरास लिलोरी मंदिर के समीप स्थित कतरी नदी तट पर पहुंचे। यहां कथावाचक सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के देखरेख में पूरे विधि विधान के साथ कलश में जल भरा गया। दर्जनों महिला पुरुष एवं बच्चे भजन कीर्तन करते हुए पुनः भागवत कथा स्थल पहुंचे। जहां श्रीमद् भागवत ग्रंथ एवं कलश को पूजन स्थल पर रखा गया। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ सुरेंद्र जी महाराज द्वारा किया गया। सुरेंद्र जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के बल पर ही सारे कार्यों पर विजय पाया जा सकता है। सुरेंद्र महाराज ने कहा कि सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। असत्य से मिलने वाला लाभ क्षणिक होता है, जबकि सत्य, ईमानदारी और सत्कर्म ही जीवन में स्थायी सफलता, सम्मान और शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रतिदिन एक अच्छा कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए तथा अच्छे लोगों की संगति अपनानी चाहिए। तुलसी कलश यात्रा में मुख्य यजमान अशोक कुमार वर्णवाल धर्मपत्नी मंजू देवी, सुनील साहू धर्मपत्नी सरिता देवी, मेघनाथ महतो, संजय यादव, भीम महतो, राजनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, करण कुमार, अमर सिंह, जंग बहादुर सिंह, वीरू सिंह, तेजू सिंह, चंडी सिंह, गुड्डू सिंह, सुमित महतो, निर्मल सिंह, शंकर राणा, राजेश गुप्ता, अभिजीत विश्वकर्मा, विनोद राम, संजय चौरसिया, सुनील भगत, रंजीत जैसवाल उर्फ सुधू, भगत, प्रदीपभगत, सोनू भगत, सुभाष दास, कुंदन पटवा, मनीष दुबे, मंगल चौहान, विजय भुइंया, विकास कुमार, अरुण सिंह आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top