कतरास कॉलेज में चलाया स्वच्छता अभियान
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
कतरास कॉलेज परिसर में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल प्रो. ओम शरण, प्रो. इरफान, प्रो. अनीता सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ एनएसयूआई (NSUI) के छात्र नेताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कॉलेज परिसर को साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखना था।
इस अवसर पर एनएसयूआई कतरास कॉलेज अध्यक्ष शाहबाज खान, कार्यकारी अध्यक्ष सोनी रवानी, उपाध्यक्ष बाबूलाल दास, महासचिव आयुष पाठक, रुक्सार परवीन, मीडिया प्रभारी प्रवीण दास, अहान खान, आयुषी बनर्जी, खुशनुमा परवीन, एजाज अहमद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने नियमित स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।