नए सत्र के विद्यार्थियों को दी शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी

नए सत्र के विद्यार्थियों को दी शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी

बलियापुर: बीबीएम कॉलेज बलियापुर में सोमवार को सेमेस्टर 1 (सत्र 2026 -2030) के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो ने नए सत्र के नामांकित छात्र छात्राओं का स्वागत किया। शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को अपने कक्षाओं में नियमित उपस्थित होकर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत के साथ पढ़ाई करने को कहा। मौके पर प्रोफेसर बी डी प्रसाद, डॉक्टर सबीना खातून, डॉक्टर एपी भंडारी, डॉ वीपी महतो, प्रोफेसर एम अंसारी, डॉ निर्मल महतो, डॉ निमाई चंद्र महतो, प्रोफेसर डी आर महतो, प्रोफेसर मुरली मनोहर, डॉक्टर परिमल कुमार, डॉक्टर ममता कुमारी, डॉ बीके राय, डॉक्टर पुष्पा कुमारी, प्रोफेसर उषा कुमारी, डॉ संतोष महतो, प्रोफेसर शिखा रानी समेत सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top