25 यूनिट रक्त संग्रहित

25 यूनिट रक्त संग्रहित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): अंतर्राष्ट्रीय आर्गन डोनेशन दिवस के अवसर पर शनिवार को चौधरी नर्सिंग होम, कतरास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ विश्वनाथ चौधरी, बिजय कुमार झा, डॉ एन एन सिंह, डॉ धीरज  चौधरी, डॉ नेहा प्रियदर्शिनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। चौधरी नर्सिंग होम की ओर से रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
संग्रहित रक्त को असर्फी ब्लड बैंक में जमा किया गया। सफल बनाने में चौधरी नर्सिंग होम के स्टाफ एवं असर्फी ब्लड बैंक के नीरज सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top