झमाडा की अनियमित जल आपूर्ति से त्रस्त झरिया, प्रबुद्धजनों की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

झमाडा की अनियमित जल आपूर्ति से त्रस्त झरिया, प्रबुद्धजनों की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

*डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद :* झरिया तथा आसपास के क्षेत्रों में विगत *5 दिनों* से झमाडा की ओर से की जा रही *अनियमित जल आपूर्ति* को लेकर शनिवार को *देशबंधु छवि गृह* में जीटा के महासचिव *राजीव शर्मा* की अध्यक्षता में झरिया और आसपास के प्रबुद्ध लोगों की बैठक आयोजित हुई।

 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि *झरिया तथा आसपास के क्षेत्रों में एक मात्र पेयजल की व्यवस्था झमाडा के द्वारा ही वर्षों से होते आ रही है। दूसरा कोई विकल्प नहीं होने से जनमानस इसी पर पूर्ण रूप से निर्भर है।* जिससे पानी के लिए लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ता है।

 

लोगों ने कहा कि *जिम्मेदार पदाधिकारी इस पर गंभीरता पूर्वक ध्यान नहीं देते हैं। जरूरत पड़ने पर झरिया के जनता के साथ व्यापारी वर्ग के लोग भी आंदोलन करने को विवश होंगे।*

 

बैठक में *उपेन्द्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, गोपाल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, शिवबालक पासवान, रविशंकर केशरी, आर के सिन्हा* मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top