सखियां फाउंडेशन स्थापना के दो वर्ष पूरे संस्था के कार्य प्रेरणादायक: शारदा सिंह

सखियां फाउंडेशन स्थापना के दो वर्ष पूरे

संस्था के कार्य प्रेरणादायक: शारदा सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: सखियां फाउंडेशन के स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरायढेला स्थित द ग्लिड में शनिवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में शारदा सिंह ने सखियां फाउंडेशन के दो वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य प्रेरणादायक हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण की दिशा में ऐसे प्रयास समाज को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top