पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी से मिले जयराम महतो 

पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी से मिले जयराम महतो

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : डुमरी विधायक एवं जेएलकेएम प्रमुख जयराम कुमार महतो ने शनिवार को पूर्वी टुंडी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं आपसी समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। विधायक ने थाना प्रभारी को उनके दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं थाना प्रभारी ने भी क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top