शराबी पति को भेजा नशामुक्ति केंद्र, थानेदार देंगे शुल्क 

शराबी पति को भेजा नशामुक्ति केंद्र, थानेदार देंगे शुल्क

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : नशे की लत से हर रोज परेशान रहने वाली एक पत्नी ने अपने शराबी पति को नशा मुक्ति केंद्र भेजवा दिया। शराबी पति के नशामुक्ति केन्द्र जाने के बाद लाचार पत्नी और बेटे समेत पूरे गांव वालों ने भी राहत की सांस ली। मामला लटानी पंचायत अन्तर्गत सिंगराईडीह गांव का है जहां चालीस वर्षीय एक पारिवारिक व्यक्ति से उसकी पत्नी और घरवाले उसके नशे की लत से परेशान रहते थे। साथ ही हर रोज वह गांव के किसी न किसी व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा करते रहता था। कई बार बेबस पत्नी इसकी शिकायत पुलिस से कर चुकी थी। शनिवार को जब वह नशे में चूर होकर उपद्रव करने लगा तो लटानी पंचायत के मुखिया मो ऐनुल हक को इसकी सूचना दी गई। मुखिया ने पूर्वी टुंडी पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की राय लेकर पुलिस ने उसे भुईंफोड़ स्थित नशामुक्ति केंद्र भेज दिया। पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। इसलिए नशामुक्ति केन्द्र का सारा शुल्क वे वहन करने के लिए तैयार हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top