दिल का दौरा पड़ने से शिक्षा विभाग के कर्मी मिथलेश गौतम का निधन
टुंडी, धनबाद : टुंडी प्रखंड के रतनपुर निवासी व अधिवक्ता गोपाल पांडेय के भतीजे एवं स्व सुधीर पांडेय के पुत्र 38 वर्षीय मिथलेश कुमार गौतम का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया।
परिजनों ने बताया कि सुबह वह रतनपुर स्थित अपने घर से निकलने ही वाले थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिथलेश कुमार गौतम शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने धनबाद डीएसई ऑफिस में कई वर्षों तक अपनी सेवा दी थी। वर्तमान में वे राजगंज एरिया ऑफिस में पदस्थापित थे।
मिलनसार स्वभाव और मृदुभाषी होने के कारण विभाग में भी उनकी अच्छी पहचान थी। असमय निधन की खबर से सहकर्मियों और परिचितों में गहरा दुख है।