पीरटांड़ में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

 

पीरटांड़ में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

डीजे न्यूज,पीरटांड़,गिरिडीह : थाना क्षेत्र के बांध पंचायत के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार दोनों तरफ से आ रही बाइक में टक्कर हो गई।, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top